फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’  का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जिसका ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है।निर्माताओं ने साइंस-फिक्शन ड्रामा के दूसरे ‘देवा देवा’  गाने का टीज़र आज जारी कर दिया है.

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने गाने के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का पूरा गाना 8 अगस्त दिन सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा.ट्रेलर को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ चुकी है।

मेकर्स ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे गाने ‘देवा-देवा’ का टीजर जारी कर दिया है। शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली बार एकसाथ नजर आने वाले हैं।

आप इस टीजर में देख सकते हैं वीडियो की शुरूआत में रणबीर कपूर मां दुर्गा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आए हैं। इसके बाद वो आलिया भट्ट को शक्ति का मतलब समझाने लगते हैं और फिर देवा देवा गाना शुरू होता है। वीडियो में अमिताभ बच्चन की भी झलक दिखाई गई है। ये गाना भगवान शिव पर आधारित है।

इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन , मौनी रॉय  और नागार्जुन भी लीड रोल में हैं.बता दें कि ‘देवा देवा’ गाने को सिंगर अरिजीत सिंह  ने गाया है. इसे प्रीतम  ने कंपोज किया है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य  ने लिखे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *