Saturday, April 20, 2024 at 6:51 AM

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगेगा दूसरा बड़ा झटका, लाल सिंह चड्ढा के बाद फ्लॉप के कगार पर ‘रक्षा बंधन’

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का प्रदर्शन दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और अभी तक यह 50 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाई है।बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और निर्देशक आनंद एल रॉय लंबे वीकेंड पर दर्शकों का मनोरंजन करने साथ आए हैं।

दोनों की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  भाई बहन के प्यार की कहानी पर आधारित यह  फिल्म रक्षा बंधन के त्योहार वाले दिन रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर सुबह होते ही दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। फिल्म ने सात दिनों में अब तक की सबसे कम कमाई की और यह फ्लॉप होने का कगार पर आ गई है।

पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़, दूसरे दिन 6.4 करोड़, तीसरे दिन 6.51 करोड़ और चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ा और 7.05 करोड़ की कमाई हुई।  इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होने लगी और पांचवें दिन 6.31 करोड़ और छठे दिन 2.11 करोड़ की कमाई हुई।
फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों के किरदार में एक्ट्रेस सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, दीपिका खन्ना और सहजमीन कौर हैं। वहीं भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की प्रेमिका के रोल में हैं। जो अपनी शादी के लिए अक्षय की जिम्मेदारियों के पूरा होने का इंतजार कर रही है।

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई …