Rakhi Sawant छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने आइटम नंबर से धमाल मचाने वाली राखी सावंत आज एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बोल्ड अंदाज और रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।कभी वे सड़क किनारे डांस करती दिखाई देती हैं तो कभी वे फैन्स अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हो जमकर लाइमलाइट लेती हैं.

बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं और हमेशा दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में राखी, बॉयफ्रेंड आदिल संग मैसूर में घूम रही हैं। इस बार भी राखी का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत इस समय मैसूर में हैं. जहां वे वनपीस में सड़क किनारे भेड़ें चराती दिखाई दे रही हैं.

खुले बाल और काला चश्मा पहन हाथ में एक छड़ी पकड़े वे भेड़ों को चिल्ला-चिल्ला कर रास्ता दिखा रही हैं. इतने में ही पीछे जाम लग जाता है. फिलहाल जो भी हो, लेकिन राखी का ये वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *