राखी सावंत एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। राखी अक्सर अपने बेबाक बयान और अपने हरकतों को लेकर मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं। राखी सावंत किसी खास सर्जरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सर्जरी से पहले अपने मूड को हैप्पी रखने के लिए शानदार डांस किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ अस्पताल के रूम में नजर आ रही हैं। बता दें कि राखी के हाथों में ट्यूब लगे रहने के बावजूद ‘अनन्या पांडे’  और ‘विजय देवरकोंडा’  की फिल्म ‘लाइगर’ के गाने पर ‘जवानी तेरी आफत है’  के हुक स्टेप करती हुई नज़र आईं हैं।

राखी ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- डांस के बिना किसी भी परिस्थिति में नहीं रह सकती।ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने बीते दिन अपने फैंस को शॉक दिया था। जब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर सर्जरी से पहले का डांसिंग वीडियो शेयर किया था. वीडियो में राखी के हाथ पर ड्रिप चढ़ते देखा गया था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *