फेमस कमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिन हार्ट अटैक आया था. उनकी हालत बेहद नाजुक है. बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. रिपोर्ट्स की माने तो कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई अस्पताल के न्यूरो डिपार्टमेंट के आईसीयू में पिछले चार दिनों से भर्ती हैं।

राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग ने मीडिया को बताया कि ‘शाम को डॉक्टरों ने राजू की मेडिकल हिस्ट्री देखने के बाद एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया था। लेकिन उनका ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। 28 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, उन्हें होश नहीं आया है।

उनकी पल्स भी 60-65 के बीच ही है। इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने यह तक बताया है कि राजू के दिल के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था।’एंजियोग्राफ़ी में एक बड़े हिस्से में 100% ब्लॉक मिला. कल जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए हार्ट अटैक आ गया था. AIIMS में सबसे पहले उन्हें एमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में रखा गया था. बाद मे CCU  में रखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *