काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते 4 दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।  दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें वर्तमान में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है.  उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी.

इन सबमें अच्छी खबर ये थी कि उनके शरीर पर थोड़ी हलचल हुई थी। वहीं अब नए रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में आज सुबह राजू के परिजनों ने एम्स के पास स्थित गुरुद्वारे में जाकर काॅमेडियन के स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

राजू श्रीवास्तव एक लोकप्रिय कॉमेडियन हैं जो कई कॉमेडी शो का हिस्सा रहे हैं। श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में एक्टिंग की हैं। हाल ही में वह इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट आए थे।

राजू श्रीवास्तव ने 1 जुलाई 1993 को लखनऊ की शिखा से शादी की. उनके दो बच्चे हैं अंतरा और आयुष्मान हैं. 2010 में राजू श्रीवास्तव को धमकी भरे फोन आए थे और चेतावनी दी गई थी कि वह अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर मजाक न करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *