क्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस के आरोप का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले भूल जाते हैं  किसी के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में कटौती की।

आरएसएस से जुड़े साप्ताहिक ”पांचजन्य” द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए, सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संबंध में देश में फिर से एक बहस शुरू हो गई है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का पूरा इतिहास सभी प्रकार की स्वतंत्रता के उल्लंघन की घटनाओं से भरा हुआ है ।  सिंह ने यह भी रेखांकित किया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता “मजबूत और जीवंत लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मीडिया की आजादी के हनन का आरोप लगाने वाले यह भूल जाते हैं कि चाहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हो, किसी की कटौती की। न ही किसी भी तरीके से भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार हनन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *