कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बेंगलुरु में थे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वित्तीय हस्तांतरण प्रणाली पर काम कर ही है।

वह गरीबों से पैसा लेकर देश के अमीर कारोबारियों को दे रही है।राहुल ने कर्नाटक को पार्टी का स्वाभाविक प्रदेश बताते हुए कहा कि यहां हमेशा कांग्रेस पार्टी के समर्थन की भावना रही है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक में कौन काम कर रहा है, यह पता लगाना बहुत आसान है। हमें हमारे टिकट काम के आधार पर तय करना चाहिए। यह देखना चाहिए कि कौन व्यक्ति पार्टी के लिए काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *