देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के जीवन में आग लगा रखी है. पिछले 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

राहुल ने ट्वीट कर लिखा की प्रधानमंत्री रोज पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों को बढा रहे हैं. उनकी दिनचर्या में रोज के कुछ काम नियत हैं जिनमें उनका उद्देश्य

1. पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट बढ़ाऊं
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं
5. किसानों को और लाचार कैसे करूं

इन दामों के बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जा पहुंचे हैं. आज के कच्चे तेल के दाम देखें तो नायमैक्स क्रूड1.02 डॉलर यानी 0.98 फीसदी की तेजी के बाद 105.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *