कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 60वें दिन तेलंगाना में रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने भी भागीदारी की.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ”यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 60वां दिन है और हर सुबह की तरह यात्रा मैसूर के सेवा दल के ‘प्यारी जन’ के साथ राष्ट्र गीत, ध्वज गीत और राष्ट्रगान के गायन से शुरू हुई. आज हम मेडक से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ रहे हैं.”

मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है.अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए मुहिम चला रहे संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) के नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी रविवार सुबह मेडक जिले के अल्लादुर्ग से फिर से शुरू हुई इस पदयात्रा में शामिल हुए

तेलंगाना में पदयात्रा का समापन सोमवार को होगा. राहुल कामारेड्डी जिले में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.भारत जोड़ो यात्रा ने 23 अक्टूबर को राज्य में प्रवेश किया था.  भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *