भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। दिल्ली में राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह श्रद्धांजलि दी.

शनिवार सुबह ट्वीट कर पिता को याद किया. इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है.राहुल गांधी ने लिखा कि उनके पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें राजीव गांधी को कहते सुना जा रहा है कि भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है. और हर जगह युवाओं की तरह हम उत्सुक हैं.

21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *