विक्की कौशल  बॉलीवुड के सबसे प्रॉमिसिंग यंग एक्टर्स में से एक हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में हैं.

वैसे काफी समय बाद विक्की की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 3 साल बाद थिएटर्स में लौटने पर विक्की के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.अपने करियर के शुरूआती दिनों में एक्टर को खुद को साबित करने के लिए काफी रिजेक्शन झेलने पड़े थे. फिर उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

विक्की कौशल ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेयपुर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद विक्की ने कई ऐसी फिल्में की जिन्होंने ये साबित किया कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं है.

उनके आने वाले प्रोजेक्ट बहुत सॉलिड नजर आ रहे हैं. विक्की का बचपन चॉल में बीता है. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में किया था. विक्की कौशल की रियल लाइफ किसी फिल्म कहानी से कम नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *