रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. अमेरिका समेत तमाम देश रूस को अलग-अलग तरह से घेरने पर लगे हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी जिद पर कायम हैं और उन्होंने युद्ध विराम नहीं किया है.

पुतिन अपनी अनुपस्थिति में रूस की कमान रूसी सुरक्षा परिषद के चीफ और खुफिया एजेंसी एफएसबी के पूर्व चीफ निकोलाई पेत्रुशेव को सौंप सकते हैं. इनकी गिनती पुतिन के करीबी लोगों में होती है.

निकोलाई पेत्रुशेव पुतिन के सबसे करीबी माने जाते हैं. उन्होंने ही पुतिन को यह भरोसा दिलाया था कि यूक्रेन नव-नाज़ियों से भरा हुआ है, जो रूस के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं. इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *