प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निक का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,  इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.

जिसे देखकर आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त रिकॉर्ड किया जब निक जोनस शकीरा से बेली डांस चैलेंज ले रहे थे।जिसे देख प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और वीडियो शेयर करते हुए निक के लिए एक मैसेज भी लिख दिया।

पहले शकीरा निक जोनस को बेली रोल करके दिखाती हैं और फिर जिस तरह निक जोनस उस मूव को कॉपी करने की कोशिश करते हैं वह देखना काफी फनी है। क्योंकि निक अपनी कमर को जरा भी नहीं लचका पाते हैं। पॉप स्टार शकीरा ने निक को बेली रोल स्टेप करने की चुनौती दी है, जिस पर निक इसे स्वीकार कर लेते हैं।

वीडियो में शकीरा निक जोनस को कुछ स्टेप्स सिखाने की कोशिश करती हैं।निक जोनस कहते हैं कि देखो मेरा शरीर ये कर ही नहीं रहा है। इस पर शकीरा अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *