बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस संग पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रियंका 39 की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया है।

न्यूपेरेंट्स को लॉस एंजिल्स में देखा गया था। निक के लुक की बात करें तो वह रिप्ड जींस,ब्लैक शर्ट और रेड चेक जैकेट में कूल दिखे प्रियंका स्वेटसूट में कैजुअल दिखीं। उन्होंने इस दौरान ब्लैक बैग कैरी किया था। कोरोना को ध्यान में रखते हुए कपल ने मास्क लगा रखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आई थी। इस फिल्म वह सती का रोल प्ले किया था। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ दिखाई देंगी। इसके बाद वह फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *