हॉलीवुड और बॉलीवुड की अभिनेत्री’ प्रियंका चोपड़ा काम के बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करना अच्छे से जानती है। उन्हें हमेशा ही न्यूयॉर्क सिटी में पति निक जोनस के साथ आउटिंग पर स्पॉट भी किया जाता है.एक्ट्रेस को West Hollywood में पति निक जोनस संग डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल ड्रेस में बेहद स्टनिंग लगीं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर की हील और मैचिंग पर्स कैरी किया।उनके पति निक जोनस ब्लैक ब्लेजर और ग्रे पैंट में काफी डैशिंग दिखे और एक्ट्रेस का हाथ थाम डिनर डेट पर स्पॉट हुए।

इस दौरान दोनों अपने ही ध्यान में चलते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती मैरी संग उसकी पहली दीवाली की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *