प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। निकयंका अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं ऐसे में निक जोनस का 30वां बर्थडे था और प्रियंका ने इस मौके को धूम धाम से सेलिब्रेट किया उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की जिसमे वो अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही है.

इसे देखकर लग रहा है निक ने अपने जन्मदिन पर खूब एंजॉय किया.अमेरिकन सिंगर निक जोनस आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में यह दिन उनके फैंस, परिवार और उनकी लेडीलव प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास है. हाल में उनके सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.

पीसी ने लिखा-‘बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यार। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक। यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया।’

वीडियो को देख मालूम पड़ता है कि प्रियंका ने निक के जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. दोनों काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं.निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और अपने सभी दोस्तों के साथ स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब में अपना 30वां बर्थडे मनाया. जन्मदिन के दिन निक ने जमकर गोल्फ खेला और रात में शानदार पार्टी की.पार्टी का थीम व्हाइट था और निक के माता-पिता, भाई-जो, फ्रैंकी और केविन शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *