Friday, March 29, 2024 at 7:16 AM

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू कल करेंगी लखनऊ का दौरा, BJP नेताओं से मांगेंगी समर्थन

उत्तर प्रदेश में समर्थन जुटाने के लिए BJP और NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 से 10 जुलाई के बीच लखनऊ का दौरा कर  सकती हैं. CM आवास पर प्रस्तावित बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी।

उनके लखनऊ आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से होर्डिंग लगवाए गए हैं. हालांकि इन होर्डिंग में उस तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है जब द्रौपदी मुर्मू लखनऊ आएंगी.मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भोज रखा गया है। सरकार और भाजपा की ओर से द्रोपदी मुर्मू के स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से मिलेंगी. उसके अलावा विपक्ष के सांसदों और विधायकों से भी समर्थन मांग सकती हैं.  यात्रा को लेकर प्रशासन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्तर से इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं.

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …