Thursday, March 23, 2023 at 4:24 AM

राष्ट्रपति पुतिन के दो बॉडीगार्ड्स न्यूक्लियर ब्रीफकेस संग आए नजर, क्या जल्द होगा युद्ध

रूस और यूक्रेन युद्ध के सालभर पूरे होने वाले हैं। पिछले साल फरवरी के आखिरी दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था। एक साल होने के बाद भी रूस को सफलता नहीं मिल सकी है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार परमाणु हमले की भी चेतावनी दी है,  इसके बाद भी यूक्रेन पीछे नहीं हटा। अब पुतिन न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ नजर आए हैं, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

राष्ट्रपति पुतिन के दो बॉडीगार्ड्स ब्रीफकेस के साथ नजर आए। दोनों पुतिन के बेहद करीब खड़े हुए थे। दो ब्रीफकेस में से एक फोल्ड-अप शील्ड थी, जिससे यदि कोई गोलीबारी की घटना हो तो राष्ट्रपति पुतिन को सुरक्षित किया जा सके, जबकि दूसरे ब्रीफकेस में परमाणु हमले के लिए लॉन्च बटन था। दरअसल, स्टेलिनग्राद की लड़ाई में हिटलर पर जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पुतिन दक्षिणी रूसी शहर वोल्गोग्राड पहुंचे थे, जहां पर उनके साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस भी था।

इसके अलावा, स्नाइपर्स भी राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के लिए मौजूद थे। कुछ स्थानीय लोगों को छोड़कर बाकी सभी को सड़क से दूर रखने का आदेश दिया गया था। विपक्षी नेता बोरिस विस्नेव्स्की ने पुतिन पर प्रोपेगैंडा के लिए वर्षगांठ का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

जब पुतिन दक्षिणी शहर पहुंचे तो ऐसी खबरें थीं कि पुतिन की यात्रा से पहले शहर को सजाया गया था। आवारा कुत्तों को सड़कों से हटा दिया गया था और टूटे-फूटे घरों को बंद कर दिया गया था ताकि पुतिन उस गरीबी को न देख सकें जिसमें उनके लोग रहते हैं।

Check Also

कांग्रेस ने मेहुल चोकसी कांड पर सरकार को घेरा कहा -“पहले लूटो और फिर बिन सजा छूटो”

कांग्रेस ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ से हटाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *