राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत शिखर पर स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के साथ देवी मंदिर की परिक्रमा भी की।

इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।राष्ट्रपति मुर्मू असम दौरे के अंतिम दिन आज कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।

एक पुजारी ने  कहा, ‘‘राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने मंदिर के गर्भगृह में पूजा की और मंदिर की ‘परिक्रमा’ लगाई। चूंकि, दिन के दौरान राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम निर्धारित हैं, इसलिए उनके साथ बातचीत का मौका नहीं मिला।’’

राष्ट्रपति मुर्मू के आज कामाख्या मंदिर दौरे के वक्त असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने इस साल की शुरुआत में हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कामाख्या देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

कामाख्या मंदिर के पुजारी ने बताया कि राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने आज मंदिर के गर्भगृह में पूजा की और परिक्रमा की।इस साल की शुरुआत में मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान गुवाहाटी की अपनी यात्रा के दौरान कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और दिन में डिजिटल माध्यम से कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *