बी-टाउन में इन दिनों बॉलीवुड के लवली कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.बिग बॉस 16 को होस्ट करते हुए करण जौहर बातों ही बातों में रैपर बादशाह से सिद्धार्थ कियारा की शादी की बात कर गए. इससे पहले जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस की ओर से भी दोनों की शादी को लेकर कंफर्मेशन दे दिया गया था.

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. संगीत से लेकर हल्दी-मेहंदी तक सभी फंक्शन बेहद खास होने वाले हैं.सिद्धार्थ- कियारा की शादी की खबर सुनकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं.

शादी की रस्में 4 फरवरी से शुरू हो रही हैं. जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में संगीत के फंक्शन की तैयारियां चल रही हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी में शानदार डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं.  दूल्हे की फैमिली ने होने वाली बहू कियारा के लिए भी खास परफॉर्मेंस तैयार कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *