नौका विहार पर चाय का स्टाल लगाने वाले युवक का 2000 का चालान कटा तो वह अम्बेडकर चौराहे पर ही हेलमेट लगाए ही धरने पर बैठ गया। सूचना मिलते ही कैन्ट थाने की पुलिस पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास करने लगी।

जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर जिले के रहने वाले मदन मोहन किराए का रूम लेकर गोरखपुर में रहते हैं। वह रामगढ़ताल के नौका विहार पर चाय की दुकान चलाते हैं।  वह बाइक से अंबेडकर चौराहे से गुजर रहे थे कि उनका 2000 का चालान कट गया।
युवक को इस तरह बैठा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक धरना पर बैठे रहने के बाद कैंट पुलिस ने समझाबुझा कर उसे धरने से उठा दिया।

संतकबीर नगर जिले के रहने वाले मदन मोहन किराए का रूम लेकर गोरखपुर में रहता है। मदन ने बताया कि वह रामगढ़ताल के नौका विहार पर आचार्य टी स्टाल चलाता। रोज 2 से 300 कमाता है। मदन मोहन ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं, इतनी कमाई नहीं है कि 2000 रुपये का चालान भर सके।युवक का इससे पहले भी 2 बार 5 हजार का चालान कट चुका है। एक बार बिना हेलमेट में कटा था, जिसके बाद उसने हेलमेट वाला चालान जमा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *