पीएम नरेन्द्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े दस बजे राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। सहकारी संस्थाओं के प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे.

यहां उन्होंने नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ‘सहकार से समृद्धि’ पर विभिन्न सहकारी संस्थाओं के नेताओं के संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। जहां वह कलोल में निर्मित नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ के बयान में कहा गया कि गुजरात का सहकारी क्षेत्र पूरे देश के लिए आदर्श रहा है. राज्य के सहकारी क्षेत्र की 84,000 से अधिक सोसायटी में करीब 231 लाख सदस्य हैं.यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी राजकोट में नवनिर्मित ‘मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल’ जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *