देश में तो ऐसे नजारे आम हैं लेकिन विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कुछ कम नहीं। बर्लिन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे तो लोगों का जोश देखने लायक था।

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय  के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को लेकर तमाम विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं. वहीं बीजेपी नेता इसके पक्ष में दिखाई दिए.जयश्री राम की गूंज, मोदी-मोदी के नारे के बीच जर्मनी में बसे भारतीयों ने दिल खोलकर मोदी का वेलकम किया।

 पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे थे, जहां बर्लिन में उनका जोरदार स्वागत हुआ. भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह से पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान कुछ लोग भगवा रंग के झंडे के साथ झूमते-गाते नजर आए. पीएमओ की ओर से इसी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘Brandenburg Gate पर भारत का फ्लेवर, एक नजर देखिए.’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *