गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी गोवा पहुंच गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

 पीएम मोदी ने सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरामार बीच पर गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर आयोजित सेल परेड और फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया।

गोवा पहुंचे पीएम मोदी, स्वतंत्रता सेनानियों को करेंगे सम्मानित, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी गोवा की राजधानी पणजी पहुंच गए हैं। यहां वे स्वतंत्रता सेनानियों और ‘ऑपरेशन विजय’ के दिग्गजों को सम्मानित करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *