प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस साल के अपने तीसरे ‘मन की बात’ प्रोग्राम के जरिये देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 99वां एपिसोड आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा.

 पीएम मोदी का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था. मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाला मासिक संबोधन है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं.

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ शो ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा. इसका सीधा प्रसारण सूचना और प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार, डीडी समाचार, पीएमओ और यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा.

बहरहाल ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को पूरा होगा. भारत में हो रहे बदलावों पर इस कार्यक्रम के असर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऑल इंडिया रेडियो ने 15 मार्च से सौवें एपिसोड के पहले एक अनूठा अभियान शुरू किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *