फरवरी  के बाद से ही मार्च में गर्मी ने अपना रंग दिखाना चालू कर दिया है. गर्मी के कारण लोगों का जीवन बेहाल हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

मार्च महीने में ही गर्मी का मिजाज सताने लगा है. समय से पहले ही ऐसा लग रहा है कि लू चल रही है. कानपुर में तेज धूप निकली और तापमान इस महीने के अधिकतम करीब 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि रात के तापमान में कमी आई.

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 2 सप्ताह तक तापमान यूं ही रहा तो इसके बाद आंधी-पानी और ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जो तापमान और मौसम का रुख 30 मार्च को होना चाहिए था वो 20 मार्च को ही देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, शनिवार को 35 डिग्री और रविवार को 36.8 डिग्री पर पहुंच गया. इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई. शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री था जो रविवार को 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *