जोशीमठ में भू धंसाव को लेकर नगर में चक्काजाम से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। कई लोगों ने जोशीमठ से हेलंग तक दस किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। वहीं, बाजार बंद होने से लोग भूखे-प्यासे रहे।

औली जा रहे पर्यटकों ने भी दिनभर जोशीमठ में रहकर दिन गुजारा, औली रोपवे का संचालन भी बंद होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। झांसी की स्मृति ने बताया कि वे दो दिनों तक जोशीमठ और औली में घूमने के बाद बृहस्पतिवार को वापस जाना था,

दिल्ली के संदीप, प्रज्ज्वल और हिमांशु ने बताया कि वे औली घूमने आए थे, लेकिन जाम की वजह से घंटों वाहन में ही फंसे रहे। बाजार बंद होने से चाय तक नसीब नहीं हो पाई।

बता दें कि जोशीमठ नगर क्षेत्र के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने चक्काजाम का एलान किया था। सुबह करीब आठ बजे जोशीमठ नगर के शुरुआत में ही लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *