मध्य प्रदेश के भोपाल में इंडिगो एयर की फ्लाइट में खराबी आ जाने से फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। जानकारी के मुताबिक भोपाल में फ्लाइट लैंड करते वक्त यह तकनीकी खराबी आई। जबकि इंडिगो प्रबंधन इसे तकनीकी खराबी बता रहा है। ये फ्लाइट प्रयागराज से भोपाल आई थी। इस फ्लाइट को प्रयागराज से भोपाल और इसके बाद इसे हैदराबाद जाना था।

सूत्रों के अनुसार बीते दिन फ्लाइड लैंड करते समय टायर फट जाने से फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी खराबी आई है।भोपाल में हैदराबाद जाने वाले यात्री इंडिगो फ्लाइट के खराब हो जाने के कारण परेशान हो रहे हैं। फ्लाइट प्रयागराज से भोपाल आई थी। यहां पर टेक्निकल खराबी के चलते फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा है।

जिसके बाद हैदराबाद जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार हैदराबाद के साथ ही दिल्ली की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। कुल मिलाकर 2 इंडिगो एयर की फ्लाइट है रद्द की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *