बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद से लगातार दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे थे।

वहीं, परिणीति चोपड़ा के करीबी शख्स ने राघव चड्ढा और उनके रिलेशनशिप की सच्चाई सामने रख दी।परिणीति और राघव डेट एक कर रहे हैं और इस रिलेशनशिप में दोनों बेहद खुश हैं।

कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों के परिवार ने भी अब शादी की बातचीत शुरू कर दी है।  दोनों रोके की रस्म को पूरी करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं। परिणीति चोपड़ा को रविवार के दिन मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया है। इसके बाद दोनों की शादी के चर्चे और भी तेज हो गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को पहले से पसंद करते हैं और कुछ समय पहले दोनों के परिवार ने भी मुलाकात की है। अब शादी की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है।

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स से परिणीति के करीबी ने खुलासा किया था कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और दोस्त हैं। लेकिन, यह दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *