बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग 13 मई को सगाई करने वाली है, सगाई दिल्ली में होगी। अब परिणीति के दिल्ली वाले घर से एक वीडियो सामने आया है।

बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक गलियारों और फैंस के बीच लंबे समय से परिणीति और राघव के अफेयर की चर्चा है, परंतु परिणीति या फिर राघव दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई है ना ही कभी रिश्ते को लेकर बयान दिया।

पर कई दफा दोनों को साथ देखा गया है, जिससे हिंट मिलता रहा कि दोनों के बीच जरूर कुछ है, कभी दोनों एक साथ डिनर डेट के लिए दिखे तो कभी एयरपोर्ट पर नजर आए तो कभी एक साथ आईपीएल मैच का आनंद उठाते दिखे।

अब बीते कुछ दिनों से दोनों की सगाई की खबरें तेज हैं, बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन दोनों की इंगेजमेंट है। अब एक वीडियो सामने आया है, जो भी उनकी सगाई की ओर इशारा कर रहा है, वीडियो में उनका घर बाहर से सजा हुआ नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *