टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी  के सोशल मीडिया पर चर्चे ही चर्चे हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है।

इस वीडियो में उन्हें हार्डी संधू के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘कुड़िया लाहौर दियां’ पर रील बनाते हुए देखा गया। इस इंस्टा रील में पलक ने रेड कलर का एंब्रॉयडरी वर्क वाला प्लाजो सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उनके बाल खुले हुए हैं, जिन्हें वो बार-बार लहरा रही हैं।

पलक को उनके लुक्स, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी जाना जाता है। पलक तिवारी की ये शोख अदाएं फैन्स के होश उड़ा रही हैं। इसी चलते लोग उनकी वीडियो जमकर लाइक कर रहे हैं और अब तक इसे 75 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

एक्ट्रेस कभी फूलों के साथ खेलती दिख रही हैं, तो कभी कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। पलक ने अपने बालों को तो खुला रखा ही है साथ ही कानों में ईयररिंग्स पहन रखे हैं, जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं। पलक का ये वीडियो इंटरनेट पर छा सा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *