वित्तीय संकट से घिरे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने  ऐलान किया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष  से राहत पैकेज का किस्त मिलने की संभावना बढ़ गई है। पाकिस्तान को आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिलने का इंतजार है। 2019 में मुद्राकोष की तरफ से पाकिस्तान के लिए स्वीकृत 6.5 अरब डॉलर के राहत पैकेज का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यूएई ने IMF से एक अरब डॉलर के वित्तपोषण की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है। वित्त मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “यूएई के अधिकारियों ने आईएमएफ को बता दिया है कि वे पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का द्विपक्षीय सहयोग देने जा रहा है”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि SBP को चीन के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बैंक (ICBC) से तीसरी एवं आखिरी किस्त के रूप में 30 करोड़ डॉलर का भुगतान भी मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *