खनऊ जा रहे ओएसडी  मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बस्ती में हुआ। घटना में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीलाल सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां बैठकर जनसुनवाई करते थे।

कहा जा रहा है कि ये हादसा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी खजौला के पास ये हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और ड्राइवर घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ओएसडी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय ने सड़क हादसे में सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने इस पर शोक व्यक्त किया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *