उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का ओडिशा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 77 वर्ष की थीं. राज्य सरकार के प्रतिष्ठित ‘जयदेव पुरस्कार’ से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं.पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अंतिम सांस ली.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके निधन पर शोक जताया. राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ”उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन की जानकारी मिलने से दुखी हूं. उड़िया फिल्म उद्योग में योगदान के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के साथ हैं.”

मुख्यमंत्री पटनायक ने घोषणा की कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.उन्होंने एक बयान में कहा, ”रंगमंच और फिल्मों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कटक में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *