यरुशलम में  दो बस स्टॉप पर हुए दो बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई  21 अन्य लोग घायल हो गए। इजराइली पुलिस और बचाव कर्मियों ने कहा कि यह समन्वित आतंकी हमला लगता है।

धमाका ऐसे वक्त हुआ जब कर्मचारी अपने कार्यालय और छात्र अपने शैक्षणिक संस्थान जाने के लिये रास्ते में थे। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि धमाके में बस स्टॉप पर मौजूद 17 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई।

पुलिस ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को हताहत करने के लिये विस्फोटक सामग्री के साथ कीलों को रखा गया था और धमाकों को समान रिमोट उपकरणों द्वारा नियंत्रित किया गया था। इजराइल के पुलिस आयुक्त कोबी शब्ताई ने कहा, ‘यह हमले की ऐसी कार्य योजना थी जिसे हमनें कई सालों से नहीं देखा।’

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से एक की बाद में शारे जेदक मेडिकल सेंटर में मौत हो गई। दूसरा धमाका यरुशलम में प्रवेश के एक और मार्ग पर रामोत में एक बस स्टॉप पर सुबह साढ़े सात बजे के बाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *