‘एक विलेन रिटर्न्स’ साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल है. ये फिल्म उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी और इसने अपने ओपनिंग डे पर ही तकरीबन 16.50 करोड़ का कारोबार किया था जबकि इस बार तो रिलीज के दो दिन बीत चुके हैं लेकिन ये 15 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है.

‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Ek Villain Returns ने शनिवार (30 जुलाई) को 7 करोड़ की कमाई की है। पहले और दूसरे दिन के कमाई के आंकड़ों की तुलना करें तो फिल्म को कोई खास ग्रोथ नहीं मिली।

उस वक्त इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे. रितेश देशमुख को तो इस फिल्म में की गई उनकी एक्टिंग के लिए ढेरों तारीफें मिली थीं. मल्टीप्लैक्स में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की कमाई में 10 पर्सेंट का इजाफा हुआ। वहीं मास सर्किट में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।

फिल्म पहले रिकॉर्ड को तोड़ 200 करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाए ऐसा तो कुछ कहा नहीं जा सकता है. बता दें कि अगर यह फिल्म भी फ्लॉप चली गई तो अर्जुन कपूर की यह 5 वीं फ्लॉप और जॉन की यह चौथी फ्लॉप फिल्म होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *