कार्तिक आर्यन  के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. अभिनेता की ‘भूल-भुलैया 2’  दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है.एक्टर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने हलचल मचा दी है. भूल भुलैया 2 देखने के बाद दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे. भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बीच चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन, हाउसफुल 5  में अक्षय कुमार  को रिप्लेस कर सकते हैं, जिस पर अब अभिनेता ने रिएक्शन दिया है. कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस किए जाने की रूमर्स को लेकर एक ट्वीट भी किया है.

कार्तिक ने ट्विटर पर एक आर्टिकल शेयर किया और हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की खबरों को ‘आधारहीन’ बताया है. अभिनेता के इस ट्वीट से जाहिर है कि कार्तिक, हाउसफुल 5 का हिस्सा नहीं होंगे.

 उन्होंने ट्विटर पर एक आर्टिकल साझा करते हुए इसे ‘निराधार’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोई मुझसे भी पूछेगा मेरी अगली पिक्चर कौन सी है? निराधार।’ एक्टर के इस ट्वीट पर अब लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *