छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक वकील पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है. अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी वकील की तलाश कर रही है. वकील साहब की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई.

सिरगिट्टी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद का निवासी दिनेश बोले नाम का युवक वकालत करता है. करीब 4 साल पहले उसकी कोतवाली क्षेत्र की ही 25 साल की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई. दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और मिलना-जुलना भी शुरू हो गया. इस दौरान एक दिन दिनेश ने प्यार का इजहार किया.

युवती को भरोसा था कि उसका प्रेमी दिनेश उससे शादी करेगा. यही भरोसा कायम रहा और दोनों मिलते जुलते रहे लेकिन कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि दिनेश उसे धोखा दे रहा है और उसने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया है.

उसका दोस्त अकेले रहता है. वहां ले जाकर दिनेश ने उसके साथ रेप किया. फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी दिनेश की तलाश कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *