यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सीतापुर के दौरे पर हैं। सुबह साढ़े नौ बजे डिप्टी सीएम ने  सीतापुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सिधौली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र गढ़ी रावा में डिप्टी सीएम ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित अन्नप्राशन संस्कार और गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान डिप्टी सीएम शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए। कक्षा में बच्चों के पास घुटनों पर बैठकर डिप्टी सीएम में शिक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।सभी योजनाओं के पात्रों को लाभ मिल रहा है।

सभी पत्रों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर है।डिप्टी सीएम ने इस दौरान पांच महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन करके उन्हें खीर खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *