बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा  19 साल की हो चुकी हैं.न्यासा अपनी ग्लैंमरस अदाओं से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है.

सोशल मीडिया पर न्यासा की पार्टी की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. न्यासा के दोस्त ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें न्यासा का बोल्ड एंड ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है. न्यासा देवगन को लंदन में कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया.

पार्टी की तस्वीरें और वीडियो न्यासा के दोस्त ओरहान अवतरमणि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. फोटो में, न्यासा किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं.

स्टारकिड ने एक व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना था, जिसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर का शॉर्ट्स डाल रखा था. इन तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्तों संग क्लब में पार्टी करती नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *