नोरा फतेही के डांस का तो हर कोई दीवाना है। उन्होंने अपने डांस के बलबूते पर बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। नोरा  फतेही कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स और इवेंट्स में परफॉर्म करती नजर आती हैं। नोरा देश के बाहर भी कई डांस इंवेंट का हिस्सा रह चुकी है, लेकिन हाल ही में खबर आ रही है कि बांग्लादेश में उनका एक डांस शो कैंसिल हो गया है।

नोरा फतेही के किलर डांस मूव्स और उनकी अदाओं की दुनिया दीवानी हैं। नोरा इस वक्त टीवी के मशहूर डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में बतौर जज के तौर पर नजर आ रही है। नोरा यहां भी अपनी डांस से लोगों को मदहोश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

नोरा फतेही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक इवेंट के दौरान परफॉरमेंस  देने वाली थी। लेकिन बंगलादेश सरकार ने उन्हें इवेंट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। बंगलादेश सरकार ने यह कदम डॉलर बचाने के लिए उठाया है।

नोरा इंडिया के साथ साथ अलग-अलग देशों में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी है, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने फिलहाल नोरा फतेही का शो कैंसिल कर दिया है।इस बार उनके बंगलादेशी फैंस के लिए एक बुरी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *