करण मेहरा  ने कुछ समय पहले निशा रावल  पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे अपने भाई रोहित सेठिया के साथ रह रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण ने कहा था कि निशा रोहित सेठिया नाम के लड़के को डेट कर रही हैं. वे लंबे समय तक हमारे आसपास रहे हैं.

कभी अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए मशहूर टीवी कपल करण मेहरा और निशा रावल के रिश्ते में अब दरार आ चुकी है। निशा रावल ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं करण मेहरा ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी एक्ट्रेस ने करण के आरोपों को झूठा बताया था।

अब इस मामले में रोहित सेठिया ने करण मेहरा को करारा जवाब दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने करण मेहरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इसके साथ ही, उन्होंने लड़की के नाम का भी खुलासा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित लखनऊ के रहने वाले हैं. इसी बीच हाल ही में निशा रावल का रयूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहित सेठिया संग आउटिंग का एक वीडियो लीक हुआ है। रोहित सेठिया वहीं शख्स हैं जिनके साथ करण मेहरा ने निशा के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात कही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *