भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और अब एक बार फिर से ये भोजपुरी स्टार्स की ये हिट जोड़ी दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को लेकर हाजिर है।

‘लल्लू की लैला’ फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2019 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी लोगों को हमेशा से ही पसंद आती है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी। अब इस फिल्म में भी दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आ रही है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट है। इन दोनों ने एक साथ 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *