21 साल की ‘अली बाबा’  में मैन लीड का किरदार निभा रही तनीषा शर्मा का सुसाइड केस काफी समय से चर्चाओं में घिरा हुआ नज़र आ रहा हैं। अपने शो के सेट से 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर जान देने वाली एक्ट्रेस तनीषा की मौत को लेकर पूरे टीवी जगत ने अपना दुःख जताया था।

उनके सुसाइड का आरोप उनके एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर लगाया गया था।  एक्टर को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया था। शीजान के खिलाफ एक्ट्रेस की मां ने शिकायत दर्ज कराई और फिर उन्हें 25 दिसंबर को अरेस्ट कर लिया गया था। अब आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई है

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में मुख्य आरोपी शीजान खान को आज यानी 5 मार्च 2023 को रिहा कर दिया गया हैं। उन्हें ठाणे सेंट्रल जेल से बैल मिल चुकी हैं। जिसके बाद उन्हें लेने के लिए उनकी बहनें फलक नाज  और शफाक नाज भाई को लेने पहुंची।

भाई को जेल से घर ले जाते हुए दोनों बहनों के चेहरे पर एक खुशी सी दिखाई सी जोकि हर बहन के चेहरा पर आती ही। शीजान पिछले 70 दिनों से जेल में बंद थे।  उनकी जमानत याचिका को स्वीकार किया गया था और आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *