स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का स्पेशल फैन इवेंट टुडम इस साल फिर चर्चा में है। इस बार यह इवेंट और भी खास होने वाला है। दरअसल, दो साल से इसका आयोजन वर्जुअली होता आ रहा है।

मगर, इस बार हजारों फैंस की उपस्थिति में टुडम इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग होगी। इसकी तारीखों का एलान तो हो ही गया है, साथ ही एक और चीज भी इसे खास बनाती है और वह है भारतीय सितारों की शिरकत। इस बार कई भारतीय स्टार्स को इवेंट में मौका मिला है।

यह नेटफ्लिक्स का वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा इवेंट है। इवेंट को लेकर भी नेटफ्लिक्स की काफी तैयारियां हैं। 17 जून को नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर दो घंटे तक इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इस दौरान दर्शक इस प्लेटफॉर्म की तमाम सीरीज, फिल्मों के ट्रेलर आदि का लुत्फ उठा सकेंगे।

इवेंट तीन दिन चलेगा और इसकी शुरुआत 16 जून 2023 से होगी। 16 से 18 जून तक इवेंट का आयोजन ब्राजील के साओ पाउलो में होगा। 17 जून को फैंस के सामने इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *