सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहन प्रीत सिंह गोल्डन टेंपल पहुंची. नेहा ने मत्था टेकने के बाद तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.हाल ही में नया गाना ओ सजना रिलीज हुआ था, जो फाल्गुनी पाठक के गाने मैंने पायल है छनकाई का रीमेक है. तसवीरों में वो रोहन के साथ खड़ी दिख रही है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है

नेहा ने आगे लिखा, बहुत प्यार और धन्य मैंने महसूस किया. बहुत अच्छा लगा.. यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था. शुक्रिया बाबा जी मुझे रोहू देने के लिए. हर एक चीज के लिए बाबा जी आपको थैंक्यू. बहुत सुकून मिला.

नेहा ने हरे रंग का सलवार सूट और रोहन ने सफेद रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की जींस पहनी हुई थी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं बाबा जी को करीब से देखकर और मेरे बगल में रोहू को पाकर भावुक हो गई.पोस्ट शेयर करने के बाद उनके पति रोहन प्रीत ने पोस्ट पर कमेंट किया, धन्य हो तुम मेरे जीवन में नेहू.. धन्यवाद बाबा जी. वहीं, एक यूजर ने लिखा, भगवान आप दोनों की जोड़ी बनाए रखे. एक अन्य यूजर ने लिखा, बाबी जी अपपर कृपा बरसाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *