जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ ने लीजेंड सिंगर फाल्गुनी पाठक के फेमस गाने ‘मैंने पायल है’ का रीमेक गाना गाया है। इस गाने का नाम ‘ओ सजना’ है, जिसे रिलीज किया गया। इसी क्रम में हाल ही में नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ। 90 के दशक के मशहूर गाने मैंने पायल है छनकाई के रीमेक के सामने आने के बाद से ही नेहा लगातार चर्चा में हैं।

हाल ही में दिए एक नए इंटरव्यू में फाल्गुनी पाठक ने इस गाने को बर्बाद करने पर नाराजगी जाहिर की।  उन्होंने कह दिया कि उन्होंने पहली बार गाने का नया वर्जन सुना तो वह ‘तकरीबन उल्टी करने वाली थीं।’

यहां तक की खुद फाल्गुनी पाठक को भी यह रास नहीं आया है, जिसे लेकर फाल्गुनी ने सोशल मीडिया पर नेहा को खूब खरी खोटी सुनाई है। वहीं अब फाल्गुनी ने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि गाने की मासूमियत बर्बाद हो गई है।

फाल्गुनी ने कहा कि मुझे तीन-चार दिन पहले गाने के इस नए वर्जन के बारे में पता चला। इस सुनने पर पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मैं ऐसी थी जैसे मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी।’

उन्होंने कहा कि, ‘इस गाने में ऑरिजिनल सॉन्ग के वीडियो और पिक्चराइजेशन में जो मासूमियत थी, उसे पूरा बर्बाद कर दिया है।”अगर आप युवा पीढ़ी के दिल तक पहुंचना चाहते हैं तो गाने की लय बदल सकते हैं, लेकिन इसे सस्ता न बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *