बॉलीवुड की फेमस सिंगर कही जाने वाली नेहा कक्कड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।  नेहा कक्कड़ के गानों के लोग दीवाने हुए रहते हैं। वही नेहा अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं।

ऐसे में इंटरनेट पर अब नेहा कक्कड़ की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख यूजर्स जमकर मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ न्यू ईयर के मौके पर अपनी मां के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दी।

जहां नेहा अपनी मां के साथ एक रेस्तरां में पिज्जा बनाती हुई दिखाई दी। वही नेहा का ये पिज्जा बनाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में नेहा रेड कलर के आउटफिट में होटल में पिज्जा बनाते हुए दिखाई दीं।

इस दौरान उनकी मां भी पिज्जा बनाने में नेहा का साथ देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘पता है? मैं खाना नहीं बनाती लेकिन यह आसान था’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *