डिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाले दो ओड़िआ खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। दो खिलाड़ियों का नाम अमित रोहिदास एवं नीलम संजीप खेस है, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 10-10 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

 हॉकी विश्व कप के शुरूआती मैच से पहले की गयी जिसमें भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी।  अमित रोहिदास और नीलम संजीप खेस को हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता रोहिदास भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान हैं। रोहिदास ने 127 मैचों में 18 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। डिफेंडर के तौर पर टीम ने पेनल्टी कॉर्नर के लिए रोहितास पर भरोसा दिखाया।

इसी तरह नीलम संजीप जेस 30 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और उन्होंने पांच गोल दागे हैं। राउरकेला के बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर कडोबाहल में खेस का पैतृक गांव है। आज के मैच में घरेलू दर्शक खेस का उत्साह बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *